लैब टेस्ट में एक और दवा Sodium Valproate मिली फेल

नई दिल्ली। लैब टेस्ट में एक और दवा फेल पाई गई है। यह दवा Sodium Valproate मिर्गी के मरीज को इलाज के दौरान दी जाती है। बता दें कि राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई कई दवाएं नकली मिलने पर विवाद हो गया था। यह विवाद अभी भी थमा नहीं है। पिछले दिनों इस दवा के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए थे।. यह गुणवत्ता मानकों पर फेल मिली है।विशेषज्ञों के अनुसार ये दवा मिर्गी के मरीजों को दी जाती है।

ये है मामला

नकली दवा के मामले में लैब टेस्ट में एक और दवा मानकों पर फेल साबित हुई है। लैब टेस्ट में नकली मिली यह दवा मिर्गी के मरीजों को दी जा रही थी। दवा की जांच के दौरान यह खराब गुणवत्ता की मिली है। Sodium Valproate नाम की इस दवा का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में इसे खराब गुणवत्ता की श्रेणी में पाया गया है।

टेस्ट में फेल मिली दवाएं की जब्त

बता दें कि बीते सप्ताह दिल्ली के उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने खराब गुणवत्ता की दवा के मामले में सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी। लैब टेस्ट में पांच दवाओं के सैंपल फेल मिले थे। इसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में लैब टेस्ट में फेल मिली दवाओं को जब्त कर लिया है। ये दवाएं मरीजों को न देने के आदेश दे दिए गए हैें।

दवाओं को लेकर एसओपी तैयार करने के निर्देश

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव को जांच में फेल मिली पांच दवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। ये दवाएं बाजार से भी वापस ले ली गई हैं। उन्होंने दवाओं की खरीद और आपूर्ति को लेकर एक अधिकारी को एक पखवाड़े के भीतर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़