सीमा पार एक्सपायर दवाओं की तस्करी, एक गिरफ्तार

झूलाघाट। भारत-नेपाल सीमा पुल पर नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को एक्सपायर दवाइयों की तसकरी करते गिरफ्तार किया है। ये दवाएं नेपाल के खोड़पे बाजार में बेचने के लिए भारत से ले जाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नेपाल के झूलाघाट थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने झूलापुल पर चेकिंग के दौरान खोड़पे निवासी किशन सिंह (50) को प्लास्टिक के कट्टे में भरी दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास वर्ष 2017 में मियाद पूरी कर चुकी भारतीय दवाइयां मिलीं। पूछताछ में पता चला कि एक भारतीय ने आरोपी को नेपाल में दवा पहुंचाने का काम दिया था। इन दवाओं का 12 हजार में सौदा तय हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तस्करी कर रहा था। नेपाल के खरीदार की तलाश की जा रही है। इधर, बैतड़ी डीएसपी एच शर्मा ने अनुसंधान इकाई को पूरे मामले की सघन जांच के निर्देश दिए हैं।

नेपाल में एक्सपायरी दवाइयां भेजने का मामला भले ही पुलिस ने पकड़ लिया हो, लेकिन इससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी की पोल खुल गई है। तस्कर आसानी से भारतीय सुरक्षा को धता बताते हुए खराब दवा लेकर नेपाल सीमा में दाखिल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से एक्सपायर दवाओं की तस्करी का धंधा चल रहा है। इसमें भारत से दवा भेजने वाले की भूमिका भी नेपाल पुलिस की जांच के दायरे में है।

पिथौरागढ़ के एसपी अजय जोशी का कहना है कि इस मामले में अब तक नेपाल पुलिस से कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। नेपाल पुलिस सहयोग मांगेगी तो सहयोग देंगे। पुलिस इस मामले में इनपुट जुटाएगी। जिस व्यक्ति ने आरोपी को एक्सपायरी दवाएं दी थी, उसका भी पता लगाया जाएगा।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा