सुरेन्द्र शर्मा व दुग्गल की जोड़ी निर्विरोध निर्वाचित

अम्बाला। एआईओसीडी के निर्देशों पर पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के राज्य स्तरीय चुनाव के लिए अनिवार्य जिला स्तरीय चुनावों की कड़ी में जिला अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव 17 जून 2018 को सम्पन्न हुए। चुनाव आयुक्त बिट्टा की देखरेख में हुए इस चुनाव में सुरेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं सुरेंद्र दुग्गल को जिला महासचिव पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। जिलेभर के दवा व्यवसाइयों की मौजूदगी में बिट्टा ने प्राप्त आवेदनों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा कि उनके पास जिला अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र शर्मा, जिला महासचिव के रूप में सुरेंद्र दुग्गल के नामों के अलावा एक-एक ही आवेदन प्राप्त हुए हैं।
अत: इन्हें सर्वसम्मति से निर्वाचित होने की घोषणा करता हूं। सभागार में करीब 400 दवा व्यवसाई मौजूद रहे। उत्तर भारत एआईओसीडी के संयुक्त सचिव कमल महरोत्रा भी विशेष रूप से इस बैठक में पहुंचे थे। चुनाव आयुक्त बिट्टा ने सारे चुनावी कार्यप्रणाली के कागजात पर्यवेक्षक कमल महरोत्रा को सौंप दिए, जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति देते हुए आश्वस्त किया कि उनके द्वारा चुनावी प्रणाली की सारी जानकारी एवं निर्वाचित मनोनीत सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों की जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय को पहुंचा देंगे। पर्यवेक्षक कमल मेहरोत्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व उनकी टीम को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस