सेक्स की दवा ऑनलाइन बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार

आगरा। पुलिस ने सेक्स की दवा ऑनलाइन बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर ठगी करने के लिए शहर में कॉल सेंटर खोल रखा था। बाकायदा वेतन पर कर्मचारी भी काम करते थे। शहर से ही आयुर्वेदिक दवाएं खरीदकर उन्हें बीस गुना कीमत पर बेचने की शिकायत मिलने पर कॉल सेंटर को पुलिस ने बंद करा दिया। वहीं, इसके दो संचालकों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी में जेल भेज दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सिकंदरा में कारगिल चौराहे के पास भावना मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में माई ऑपरेटर कॉल सेंटर है। इस कंपनी ने ऑनलाइन सेक्सवर्धक समस्याओं के निदान के लिए जाल बिछा रखा है। डिसिस केयर वल्र्ड नाम से इनकी कंपनी है।
आगरा से आयुर्वेदिक दवाएं खरीदकर उन पर अपना लेबल लगाते हैं और उन्हें दस से बीस गुनी कीमत पर ऑनलाइन ग्राहकों को बेचा जा रहा था। पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारा। मौके से बाईंपुर, सिकंदरा निवासी वीकेश यादव और उसके पार्टनर प्रशांत शर्मा (धनौली) को गिरफ्तार किया। आरोपित ये दवाएं वे अजंता हेल्थ केयर, कैलाश मोड़, मित्तल फार्मासिस्ट्स (लोहामंडी) व जीफार्म कंपनी से खरीदा करते थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपित कितने ग्राहकों को दवा बेच चुके थे। इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। सात युवकों को थाने से छोड़ा पुलिस ने कॉल सेंटर में छापे के दौरान संचालकों समेत नौ को पकड़ा था। इनको सिकंदरा थाने में रखा गया। सात युवकों को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। केवल संचालकों को ही जेल भेजने की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि छापे में पकड़े गए सात कर्मचारी थे। वे आठ से दस हजार रुपये की नौकरी करते थे। इस ठगी से उनका लेनादेना नहीं था। इसलिए पूछताछ करने के बाद छोड़ दिए गए।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 17 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट