सेक्स पॉवर बढ़ाने की नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पर रेड

मुरादाबाद। जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने हरथला से एक मकान में छापेमारी कर सेक्स पॉवर बढ़ाने के नाम पर नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी पर रेड की। जांच में पता चला कि इस फैक्टरी में कई ब्रांडेड फार्मा के नाम से नकली दवाएं बनाकर बाजार में बेची जाती थीं। टीम ने फैक्टरी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत की मशीनें और 20 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। फैक्टरी का एक संचालक फरार है, जबकि एक आरोपी को दबोच लिया गया है।
जिला औषधि नियंत्रक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि शक्तिवर्धक नकली दवाएं बनाने वाली एक कंपनी ने हरथला में अपने ब्रांड नाम की नकली दवाएं बनाने की सूचना दी थी। इस सूचना पर विभागीय जांच की गई। सूचना सही साबित होने पर पुलिस की मदद से स्टेशन रोड, आंबेडकर पार्क के नजदीक एक मकान में छापेमारी की गई। चार मंजिला मकान के प्रथम तल पर दवा बनाने और उनकी पैकिंग करने की मशीनें लगी थी। जबकि तृतीय तल पर तैयार कैप्सूल, जैल और ट्यूब रखी गई थीं। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि टीम ने एक आरोपी शानू खान को दबोच लिया। फैक्टरी का संचालक मो. आसिफ फरार है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शक्ति वर्धक दवाओं की बाजार में काफी मांग है। ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाएं काफी महंगी हैं। नामी कंपनियों की कॉपी कर नकली दवाएं महंगी कीमतों पर बेचते थे। उनकी नकली दवाएं मुरादाबाद से लेकर यूपी और उत्तराखंड के कई शहरों में सप्लाई की जाती थीं। औषधि निरीक्षक ने इस बारे में सिविल लाइन थाने में शिकायत दे दी है, वहीं फैक्टरी को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

Related Posts

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार