सेफिक्सिम एंटीबायोटिक दवाओं के चार सैंपल जांच में फेल मिले, 6 लाख की दवाएं जब्त

जयपुर। सेफिक्सिम एंटीबायोटिक दवाओं के चार सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। यह दवा गुजरात स्थित फार्मा कंपनी पाइकन में उत्पादित है। पिछले दिनों दवा नियंत्रकों ने फार्मा कंपनी पर छापा मारा था। जब्त किए गए एंटीबायोटिक के सैंपल में सेफिक्सिम नहीं मिला है।

यह है मामला

गौरतलब है कि नकली दवाओं पर कार्रवाई के दौरान गुजरात में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने फार्मा कंपनी पाइकन पर छापामारी की थी। गुजरात से जब्त की गई दवाएं राजस्थान में भी बेची जा रही थीं।

6 लाख की नकली एंटीबायोटिक दवाएं जब्त

पाइकन फार्मा द्वारा निर्मित सेफिक्सिम टैबलेट राजस्थान लैब में जांच के दौरान फेल पाई गई है। ड्रग कंट्रोलर ने मौके से 6 लाख रुपये मूल्य की नकली एंटीबायोटिक दवाएं जब्त कर ली हैं। इस बारे में राज्य टीम ने अपने गुजरात समकक्षों को सूचित कर दिया है।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने कहा कि हमने पाया कि इस दवा में सेफिक्साइम की मात्रा नहीं थी। गुजरात में नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।। वहां पाइकन फार्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके चलते राजस्थान राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भी तलाशी ली।

दवाओं का स्टॉक जब्त

सेफिक्सिम एंटीबायोटिक

फाटक ने कहा कि सैंपल फेल आने पर हमें ये दवाइयांं 13 स्थानों पर मिलीं हैं। इन दवाओं का स्टॉक जब्त कर लिया है। इनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।

 

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी