सेहत मंत्री ने श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की वेबसाइट का किया विमोचन

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्व में अपनी तरह का पहला श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र लोगों को वैकल्पिक चिकित्सा एवं शिक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने कार्यालय में श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.skau.in के विमोचन अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण 100 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इसमें आधुनिकता एवं प्राचीनता का समावेश होगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पूरी योजना तैयार कर शीघ्र टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि जल्दी ही इसका निर्माण कार्य किया जा सके। इससे पहले आयुष कल्चर से संबंधित कोई भी विश्वविद्यालय नही था, जो आयुष महाविद्यालयों पर नियंत्रण कर सके।

इसके अलावा विश्वविद्यालय में आयुष के सभी विंग आयुर्वेद, योग, युनानी, सिद्घा तथा होंयोपैथी से संबंधित शिक्षा एवं चिकित्सा दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव कुमार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय अपने आप में अद्वितीय होगा, जहां आयुर्वेद एवं अन्य पद्घतियों के विस्तार के लिए सृजनात्मक कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से बीएएमएस व बीएचएमएस इत्यादि पाठ्यक्रम में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इस समय हरियाणा के 11 आयुर्वेदिक, एक होम्योपैथिक तथा चंडीगढ़ के धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय से संबंधित किया गया है। इस बारे में विवरणिका वेबसाइट पर लोड़ कर दी गई है।

प्रो. बलदेव ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित होने पर सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.skau.in तथा आयुष विभाग की वेबसाइट www.ayushharyana.go.in पर अपलोड़ किया जाएगा। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा तथा दाखिले एनईईटी मेरिट आधार पर किये। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव राजाशेखर वुंडरू, आयुष विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार जाटियान सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया