सैलरी न मिलने से नाराज डॉक्टर गए सामूहिक छुट्टी पर, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली में दोबारा से बेलगाम होते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर चरमराने लगी है। एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर अपना बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर आज एक दिन के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं। डॉक्टरों ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि बीते कई महीनों से उनका वेतन और पिछला एरियर नहीं मिला है। ऐसे में जब तक डॉक्टरों और डीएनबी ट्रेनियों की सैलरी और एरियर नहीं मिलता उनकी हड़ताल खत्म नहीं होगी।

बता दें कि, कोरोना महामारी सबसे आगे रहकर और अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज और उनकी देखभाल करने वाले डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी सैलरी नहीं मिल रही है। इसी से परेशान होकर आज दिल्ली के एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर एक दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टरों और डीएनबी प्रशिक्षुओं को वेतन और बकाया का भुगतान नहीं किए जाने पर दिल्ली के एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार से सामूहिक आकस्मिक छुट्टी पर जाने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर 22 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत