स्टाफ नर्स का सैंपल आया पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव महिला का मोबाइल किया था टच

पंचकुला। शहर के सिविल अस्पताल में काम करने वाली स्टाफ नर्स का कोरोना वायरस सैंपल पॉजिटिव मिला है। इससे पूरे शहर में हडक़ंप मच गया है। स्टाफ नर्स अस्पताल में तैनात थी। इस नर्स का डॉक्टर ने पहले टेस्ट लिया था लेकिन तकनीकि कारणों से वह रिजेक्ट हो गया था। कल दूसरी बार नर्स का सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई। नर्स के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने सैंपल ठीक से नहीं लिया जिससे दो दिन की देरी हो गई। बता दें कि जिस स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसने मसाज करने वाली पॉजिटिव महिला के इलाज के दौरान उसका मोबाइल फोन टच किया था। इस कारण यह कोरोना के लपेटे में आ गई। इस बात की पुष्टि अस्पताल की पीएमओ डॉ. सरिता यादव ने की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच की जाएगी। ट्राईसिटी में कोरोना वायरस से पीडि़त पॉजिटिव मामलों की संख्या बढक़र 22 हो गई है। इस समय चंडीगढ़ में 13 मामले, मोहाली में 7 मामले और पंचकुला में 2 मामले हो गए है। ट्राईसिटी में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए पुलिस की ओर से काफी सख्ताई कर दी गई है। पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस की ओर से सख्ती कर दी गई है। कफ्र्यू के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों को नकेल कसने के लिए चालान किए जा रहे हंै। चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज