स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीज को घसीटकर ले गए, वीडियो वायरल 

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में कर्मचारी ने स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को फर्श पर घसीटकर एक्स-रे जांच कक्ष तक पहुंचाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दो अन्य की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है। ओपीडी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लग सके कि घटना कब की है। अस्पताल प्रशासन उस मरीज का पता नहीं लगा पाया है, जिसे फर्श पर घसीटा गया।
घटना की जांच के लिए डीन के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने कहा गया है। चादर पर रखकर मरीज को घसीटने संबंधी 26 सेकंड के वीडियो में कर्मचारी चादर पकडक़र आगे तथा एक महिला पीछे चल रही है। ओपीडी से जिस कक्ष तक मरीज को पहुंचाया गया वहां सोनोग्राफी तथा एक्स-रे जांच होती है। सहायक अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मामले में डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने सुरक्षा प्रभारी विकास नायडू, वार्ड ब्वॉय प्रभारी अमित दुबे, फैसिलिटी एग्जिक्यूटिव राजीव कश्यप को निलंबित कर दिया है। सुरक्षाकर्मी कैलाश ठाकुर व वार्ड ब्वॉय घनश्याम बाल्मीकी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन