स्थानीय कंपनियों से दवा की खरीद पर लगी रोक, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों के लिए लोकल कंपनियों से दवा की खरीद पर रोक लगा दी है। दवा कंपनियों के सैंपल फेल होने पर यह निर्णय लिया गया है। विधायक रामलाल ठाकुर, लखविंद्र सिंह राणा और रमेश चंद ध्वाला के लिखित सवालों के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने यह जानकारी सदन में दी। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों, आयुर्वेद महाविद्यालयों और दंत चिकित्सालयों में दवाइयों की खरीद के लिए प्रक्रिया के तहत निविदा आमंत्रित करने के नियम बनाए गए हैं। केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की 103 दवाइयों की सूची होनी चाहिए। मेंटल अस्पताल के लिए 2017 से लेकर 31 जनवरी 2020 तक 18 लाख 24 हजार 741 रुपये की धनराशि से दवाइयां खरीदी गई हैं। जिला स्तर के अस्पतालों के लिए 2017 से लेकर 31 जनवरी, 2020 तक 130 करोड़ 73 लाख रुपये की दवाइयों की खरीद की गई। साथ ही 17 करोड़ 44 लाख रुपये के उपकरण भी खरीदे गए।

 

 

  • Related Posts

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 2 views
    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 11 views
    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 13 views
    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील