स्वाइन फ्लू का टेस्ट नहीं किया, अस्पताल पर 25 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। मरीज का स्वाइन फ्लू टेस्ट नहीं करना एक अस्पताल को काफी महंगा पड़ गया है। दिल्ली के राज्य उपभोक्ता आयोग ने अस्पताल पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अस्पताल यह राशि स्वाइन फ्लू से मरने वाले युवक के पिता को सौंपेगा। करीब दस साल पुराने इस मामले में आयोग ने अस्पताल को स्वाइन फ्लू का टेस्ट न करने का दोषी माना, जबकि उस दौर में शहर में स्वाइन फ्लू बुखार का कहर था। आयोग ने कहा कि 24 वर्षीय पीडि़त की स्थिति इसलिए खराब हुई क्योंकि उसका टेस्ट करने में देरी हुई और अस्पताल में उसके इलाज के लिए उपकरणों की कमी थी। आयोग के सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल के नियमों के मुताबिक किसी भी डॉक्टर या अस्पताल से उम्मीद होती है कि वह तत्काल मरीज को जरूरी इलाज उपलब्ध कराए। आयोग का यह फैसला राजधानी के अन्य अस्पतालों के लिए भी नजीर साबित हो सकता है। आयोग ने कहा कि यदि अस्पताल किसी बीमारी के जरूरी इलाज में सक्षम नहीं है तो उसे केस को ट्रांसफर करना चाहिए या फिर सभी व्यवस्थाएं जुटानी चाहिए। आयोग ने कहा कि अस्पताल की यह गलती है कि उसके पास टेस्ट के लिए लैब तक नहीं थी। 9 दिसंबर, 2009 को कैलाश खंडेलवाल अपने बेटे उमेश को लेकर द्वारका के आयुष्मान अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उमेश को तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में भी प्रॉब्लम हो रही थी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अस्पताल ने उमेश को ऐडमिट कर लिया था। हालांकि कुछ वक्त बाद स्थिति खराब हो गई। खंडेलवाल ने बेटे के टेस्ट की बात कही, लेकिन अस्पताल ने कहा कि हमारे पास लैबोरेट्री है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन