स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, तीन गिरफ्तार

सौरिख, (उप्र.)। स्थानीय सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी तीन युवकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फार्मासिस्ट ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ दलित उत्पीडऩ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी अनुसार कस्बे के विधूना रोड निवासी महेशचंद्र गुप्ता होली पूजने गए थे। तभी किसी शरारती युवक ने स्प्रे की बोतल आग में डाल दी, जिससे वह फट गई और उसका एक टुकड़ा उछलकर महेश गुप्ता के सिर में जा लगा। उन्हें लहूलुहान देख लोगों ने निजी चिकित्सक से तत्काल पट्टी करवा दी। महेश गुप्ता अपनी पुत्रों ब्रजेश व बलविंदर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
वहां मौजूद संविदा स्वास्थ्य कर्मी देवकुमार किसी अन्य व्यक्ति की पट्टी कर रहा था। महेश गुप्ता के पुत्र बलविंदर व उसके साथी हरिशंकर ने देवकुमार से पहले उनके मरीज का इलाज करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ा कि आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ देवकुमार को कमरे में बंदकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उसे बचाने पहुंचे भुल्लन पुत्र सुरेश को भी हमलावरों ने पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह भी वहां पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर डाली। पीडि़त स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि हमलावरों ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की और अस्पताल में जमकर तोडफ़ोड़ की। फार्मासिस्ट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इस मामले में फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विधूना रोड निवासी ब्रजेश कुमार गुप्ता, बलविंदर गुप्ता तथा हरिशंकर के खिलाफ शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा अस्पताल में तोडफ़ोड़ के साथ गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने आदि का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी