स्वास्थ्य मंत्री का सिविल अस्पताल में छापा, कई सस्पेंड

अम्बाला। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने गृह क्षेत्र में अति आधुनिक सुविधाओं से लैस सिविल अस्पताल में आज औचक निरीक्षण किया। मौके पर दो हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक स्टाफ नर्स को सस्पेंड कर दिया। इनके अलावा, दो डॉक्टरों को चार्ज शीट और 3 को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। पिछले कुछ समय से इस अस्पताल की खामियां सार्वजनिक हो रही थी कि यहां चिकित्सक रोगियों से उपचार करने की बजाय सीधा अन्य अस्पतालों पीजीआई, सरकारी अस्पताल में भेज देते हैं जबकि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से यहां हर सुविधा उपलब्ध है तो चिकित्सक ऐसा क्यों करते हैं।

वहीं, सीटी स्कैन अल्ट्रासाउंड हेतु रोगियों को कई-कई महीने की डेट दी जाती है जिस पर संज्ञान लेते हुए सेहत मंत्री ने आज दोपहर बाद औचक निरीक्षण करते हुए एक सार्थक कार्यवाही की। मौके पर चिकित्सकों को बाहर की दवाइयां लिखते हुए पाया गया, जबकि मंत्रालय के आदेश हैं कि दवाइयां अस्पताल से ही उपलब्ध करवाई जाएं। जब सरकार रोग उपचार के लिए दवाइयां उपकरण मुहैया करवाने में सक्षम है तो रोगी को बाहर क्यों देखना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में यदि किसी भी अस्पताल से कोई भी कोताही उन्हें सुनने को भी मिली तो वह स्वयं किस समय और किस भेष में पहुंचेंगे, यह मौका बताएगा। अत: सिविल अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी, स्वास्थ्य केंद्रों में नियमानुसार रोगियों की रोग उपचार में सरकार की छवि को खराब ना करें ।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया