पीएमसी में हर जिले से एक व्यक्ति शामिल होना जरूरी

लुधियाना। पंजाब मेडिकल कौंसिल (पीएमसी) चुनाव में कुछ प्रत्याशियों द्वारा एक ग्रुप बनाकर डॉक्टरों की वोट एकत्र करने का मामला गर्मा गया है। पीएमसी के पूर्व मेंबर और पूर्व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डीएमसीएच डॉ. बलवीर सिंह शाह ने हेल्थ मिनिस्टर को लेटर भेज चुनाव रद्द कर नए तरीके से वोटिंग करने की सलाह दी है। डॉ. शाह के अनुसार पीएमसी की वोटिंग में हर जिले के सिविल सर्जन को आरओ बनाया जाना चाहिए और हर जिले से एक व्यक्ति को वोटिंग के माध्यम से चुना जाना चाहिए। तभी पीएमसी में कुछ काम हो पाएगा। अन्यथा हर बार की तरह पुराने ग्रुप के लोग वोट एकत्र कर कब्जा कर बैठ जाएंगे। ऐसा सिर्फ कुछ लोग अपने हित साधने से लिए करते है।
सेहत मंत्री को पत्र में डॉ. शाह ने लिखा है कि पीएमसी का गठन 1916 में हुआ था। उस समय सिर्फ 435 मेंबर्स थे। इसका दायरा पेशावर से लेकर दिल्ली तक था। बड़ा दायरा होने के चलते वोटिंग को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा जाता था। देश के विभाजन के बाद यह दायरा सीमित हो गया। लुधियाना के दंडी स्वामी चौक पर इसका पहला दफ्तर बना। यहां पर डॉक्टर हंसराज इसके रजिस्ट्रार बने थे। अब पंजाब में पीएमसी के 50 हजार मेंबर्स हैं। हर बार इलेक्शन में जालंधर या फिर लुधियाना के डॉक्टर चुने जाते हैं। इसके अलावा दूसरे शहरों से इक्का-दुक्का ही जीत पाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जालंधर या फिर लुधियाना से जीतने वाले को बठिंडा, मानसा या फिर संगरूर में बैठे डॉक्टर्स के दर्द के बारे में क्या पता चलेगा। इसलिए हर जिले से एक डॉक्टर को चुना जाना चाहिए। सिविल सर्जन दफ्तर में उसका दफ्तर भी होना चाहिए ताकी किसी भी शिकायत पर वह आसानी से काम कर सके।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा