स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा ,22 एमटीपी किट बरामद

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंसारी और मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर 22 एमटीपी किट (गर्भपात की गोलियां) बरामद की है। इनमें पनसारी की दुकान थाने के गेट के सामने मेन बाजार में है तो वहीं पनसारी की दुकान से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर है, जहां पर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। डॉ. मनोज रंगा ने बताया कि सीएमओ डा. योगेश शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि पंसारी की दुकान पर एमटीपी किट बेची जा रही है।

पंसारी एक हजार रुपये में यह किट बेचता है। सूचना के आधार पर सीएमओ द्वारा एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डॉ. मनोज रंगा, डॉ. सुरभी, दीपक, विशु शामिल थे। इस दौरान इद्री थाना प्रभारी सतपाल के साथ उनकी टीम का भी सहयोग लिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिये एक नकली ग्राहक बनाया गया, जिसे एक 500 का, दो 200 के और एक 100 रुपये का नोट दिया गया। ग्राहक विशाल पंसारी की दुकान पर पहुंचा जो मेन बाजार में है, वहां पर पंसारी ने उस नकली ग्राहक को एक हजार रुपये लेकर एमटीपी किट दे दी।

इसी दौरान टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ दिया। इस दौरान आरोपी विशाल ने बताया कि वह सुनील मेडिकल स्टोर से यह किट लेकर आता है। इसके बाद टीम ने उसकी तरह नकली ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर पर भेजा और मेडिकल स्टोर संचालक सुनील को भी रंगे हाथों एक हजार रुपये में एमटीपी किट बेचते हुये पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी ली तो वहां से 20 और एमटीपी किट बरामद की गई।

दोनों आरोपियों से 22 एमटीपी किट बरामद की गई है। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जायेगी कि वह यह किट कहां से लेकर आते थे। पुलिस ने इस मामले में विशाल पंसारी व सुनील मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इंद्री थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार