स्वास्थ्य विभाग टीम का अस्पताल पर छापा , लिंग जांच का किया पर्दाफाश

जींद। जींद में धड़ल्ले से लिंग जांच का गंदा कारोबार चल रहा है। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली। बतादें कि जींद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाल भवन रोड स्थित शशि शर्मा अस्पताल पर लिंग जांच का भंडाफोड किया है। छापेमारी की भनक मिलते ही अस्पताल संचालिका वहां से खिसक गई। छापामार टीम ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन तथा कमरे को सील कर दिया है।

जिस प्रकार से अस्पताल संचालिका अल्ट्रासाउंड करने के बाद अचानक निकल गई उससे साफ जाहिर है कि किसी व्यक्ति ने छापेमारी की सूचना अस्पताल संचालिका को दे दी थी। जिसके चलते वह तेजी से अल्ट्रासाउंड कमरे से निकल गई। जब छापामार टीम ने मौके पर पहुंची तो वह वहां पर मौजूद नहीं थी। छापामार टीम ने जब अस्पताल के सीसी टीवी कैमरों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे खराब हैं।

छापेमारी की सूचना किसने दी यह भी एक अपने आप में एक बड़ा सवाल है। जिसकी गहनता से विभाग द्वारा जांच की जानी चाहिए। सीएमओ डा. मनजीत ने बताया कि लिंग जांच की सौदेबाजी 55 हजार रुपये में हुई थी। जब टीम ने छापेमारी की तो अस्पताल संचालिक वहां से खिसक चुकी थी। अल्ट्रासाउंड मशीन व कमरे को सील कर दिया गया है। अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे भी खराब है, अस्पताल के रिकार्ड में जिस महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ उसका कोई रिकार्ड दर्ज नहीं है। न ही एफ फार्म भरा गया है और न ही आईडी प्रूफ लिया गया।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि शशि शर्मा अस्पताल में गर्भ में लिंग की जांच की जाती है। जिसके आधार पर छापेमारी के लिए तानाबाना बुना गया। छापेमारी की कमान खुद सीएमओ डा. मनजीत सिंह ने संभाली। जिसमे सामान्य अस्पताल के नोडल अधिकारी डा. पालेराम को भी शामिल किया गया। 55 हजार की राशि के साथ डिकोए को अस्पताल पर भेज दिया गया। जहां पर महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। छापेमारी की भनक लगते ही अस्पताल संचालिका वहां से खिसक गई।

टीम ने जब छापेमारी की तो सात गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जा चुके थे। रजिस्टर में सिर्फ छह गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड दर्ज था। जबकि डिकोए का नाम न तो रजिस्टर में दर्ज था और न ही उसका एफ फार्म भरा गया था। न ही डिकोए का आईडी प्रूफ लिया गया था। छापामार टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन तथा कमरे को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस का सहारा भी लिया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ