स्वास्थ्य शिविर में इंजेक्शन लगने से मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

हिमाचल प्रदेश : नेशनल हेल्थ मिशन और आकाश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हरोली अस्पताल में चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर पर सवाल उठे हैं। हिमाचल के ऊना में स्वास्थ्य शिविर में एक महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत होने का मामला सामने आया है।

मृतका के बेटे ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ हरोली की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू करवा दी है.

बता दें कि स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए गई एक 57 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
मृतक महिला जोगिंद्र कौर के बेटे संदीप ने बताया कि उसकी माता को पित्त की पथरी की शिकायत थी. 12 अप्रैल को अपनी माता की हरोली अस्पताल में जांच करवाई, इसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही.

बेटे का आरोप है कि बुधवार को ऑपरेशन से पहले माता को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद तबीयत बिगडऩे लगी.
समस्या गंभीर होती देख चिकित्सकों ने माता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर मौत हो गई. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच के लिए बीएमओ हरोली की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है.

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन