हड़ताल पर देवघर के डॉक्टर, 19 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

रांची : देवघर जिला मुख्यालय स्थित सदर हॉस्पिटल में एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के विरोध में हॉस्पिटल के 19 डॉक्टरों ने मंगलवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर जिले भर के तमाम डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं।

सिविल सर्जन को सौंपे गये सामूहिक इस्तीफे के पत्र में डॉक्टरों ने लिखा है कि हमला करने वाले आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड राज्य इकाई ने भी डॉक्टरों के इस कदम का समर्थन किया है।

बताया गया कि देवघर सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर कुंदन से मारपीट की। इसके बाद दोपहर में डॉक्टर दिवाकर के साथ मारपीट की गयी। डॉक्टरों का कहना है कि हमला करने वाले लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े हैं।

आईएमए देवघर के अध्यक्ष डॉ धन्वंतरि तिवारी ने कहा कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से डॉक्टरों का मनोबल गिर गया है। ऐसी स्थिति में काम नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स एवं क्लिनिक में ओपीडी को ठप करने का निर्णय लिया गया है।

डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के सरकारी और प्राइवेट ह़ॉस्पिटल्स से सैकड़ों मरीजों को बगैर इलाज लौटना पड़ा।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट