हरियाणा के इस अस्पताल में मोर्चरी में सड़ने लगी लाशें, डॉक्टर खुले में कर रहे पोस्टमार्टम, जाने वजह

हिसार। हरियाणा के नागरिक अस्पतालों में कभी दवाओं का टोटा रहता है तो कभी डॉक्टरों का। अगर सब कुछ सही हो हड़ताल हो जाती है। इन सभी चीजों से लोगों को हर रोज दो चार होना पड़ता है लेकिन हिसार के सिविल हॉस्पिटल का नजारा ही अलग है क्योंकि यहां लोग मुंह पर किसी चीज से ढके बिना निकल ही नहीं सकते। जी हाँ यहाँ मोर्चरी में लाशे सड़ रहे है और डॉक्टर खुले में पोस्टमार्टम करने को मजबूर है। वजह है मोर्चरी के डी फ्रिज का ख़राब होना।

हिसार सिविल अस्पताल में हाल ही में दवाओं की कमी सामने आई थी। वहीं अब यहां पर पोस्टमार्टम हाउस में रखे डी-फ्रीजर भी खराब हो चुके हैं। डी-फ्रीजर खराब होने के कारण शुक्रवार को एक चिकित्सक को यहां दुर्गंध के कारण मजबूरीवश खुले में पोस्टमार्टम करना पड़ा।

दरअसल वीरवार रात को गांव पातन के राजेश की अचानक मौत हो गई। उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। वहीं यहां पर एक अज्ञात मृतक को तीन दिन पहले से डी-फ्रीजर में रखवाया गया था। लेकिन यहां डी-फ्रीजर खराब होने के कारण शव गल-सड़ गया और पोस्टमार्टम हाउस में दुर्गंध फैल गई। जिस कारण चिकित्सक को यहां राजेश का पोस्टमार्टम बाहर खुले में ही करना पड़ा। पोस्टमार्टम में सामने आया कि राजेश की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस भी इस दौरान पोस्टमार्टम के लिए आई थी तो उन्हें भी बाहर से ही कागजी कार्रवाई करनी पड़ी।

सिविल अस्पताल के तीन डी-फ्रीजर में से दो खराब हो चुके हैं। इनमें ने दो डी-फ्रीजर मोर्चरी के बाहर पुरानी दुकानों में रखे हुए है, जबकि एक पोस्टमार्टम हाउस के अंदर है। पोस्टमार्टम हाउस के अंदर का डी-फ्रीजर भी खराब हो गया है, जिससे शव में से दुर्गंध आने लगती है। मामले में यहां के चिकित्सक और कर्मचारी कई बार मौखिक और लिखित शिकायत अधिकारियों को दे चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद डी-फ्रीजर दुरुस्त् नहीं करवाए गए है। हालांकि शुक्रवार को यह मामला सामने आने के बाद विभाग द्वारा इंजीनियर बुलाने की बात कही गई। लेकिन देर शाम तक डी-फ्रीजर दुरुस्त नहीं किए गए थे।

  • Related Posts

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 1 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 1 views
    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 1 views
    दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

    प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 2 views
    प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

    कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 2 views
    कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 12 views
    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा