हरियाणा को मिली रैपिड टेस्टिंग किट, अब 5 मिनट में आएगी कोरोना जांच रिपोर्ट

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार को केंद्र से रैपिड टेस्टिंग किट मिल गई हैं। इससे कोरोना संक्रमितों का पता और जल्दी चल पाएगा। इन्हें प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को कोरोना की जांच के लिए भेज दिया गया है। सीएम मनोहर लाल के निवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई सर्वदलीय बैठक के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेपिड टेस्टिंग किट को आईसीएमआर ने मंजूरी दी है। इससे रिपोर्ट 8 घंटे की बजाए सिर्फ 5 मिनट में आ जाएगी। एनसीआर के जिन जिलों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आए हैं, उन जिलों में कम्युनिटी लॉकडाउन भी किया जा सकता है। इन जिलों की विशेष निगरानी की जाएगी। मीटिंग में सीएम, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग से गृह मंत्री अनिल विज, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस अध्यध कुमारी सैलजा, इनेलो विधायक अभय चौटाला व जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह इत्यादि शामिल हुए। बैठक के दौरान कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों, किसानों, फसल खरीद और आर्थिक हालात पर चर्चा हुई। गेहूं व सरसों के परचेज सेंटर बढ़ाने की सरकार ने जानकारी दी। मंडियों में भीड़ ना लगे, सबने इस पर अपने विचार रखे। खेतीबाड़ी से जुड़े लोगों को डीसी पास जारी करेंगे, इसके निर्देश दे दिए गए हैं। फसल खरीद के इंतजामों को लेकर सभी दलों के नेताओं ने अपने सुझाव दिए। खरीद प्रणाली की निगरानी करने का भी सुझाव आया है। गेहूं की खरीद प्रक्रिया के लिए 10 हजार लोगों की जरूरत होगी, इसके लिए पीडब्ल्यूडी या दूसरे विभागों के कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। 16 हजार मजदूर आश्रय गृहों में हैं, जिनमें से सवा हजार लोग वापस अपने स्थान पर जा रहे हैं। साढ़े 4 हजार कंबाइन के अलावा भी अतरिक्त कंबाइन फसल कटाई में लगाई जाएंगी। सभी दलों ने विधायकों से वेतन और भत्ते दान करने के लिए बातचीत करने का सुझाव दिया है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा