हरियाणा में खुलेंगे 3 नए ट्रॉमा सेंटर 

चंडीगढ़। हरियाणा में जल्द ही तीन और नए ट्रॉमा सेंटर्स खुलने जा रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने पलवल, नारनौल और कैथल के नागरिक अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर्स खोलने के लिए चिन्हित किया है। यहां बता दें कि प्रदेश में पहले से ही सिरसा, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर के सिविल अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर्स खोले जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त करनाल के कल्पना चावला मेडीकल कॉलेज और पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक में भी ट्रॉमा सेंटर चल रहे हंै। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सडक़ हादसे में घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से हर 60 किलोमीटर की दूरी पर ट्रॉमा सेंटर बनाने की घोषणा की थी। परंतु दो साल बीत जाने के बाद एक भी ट्रॉमा नहीं खुल सका। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि सडक़ हादसे में घायल होने वाले लोगों को तुरंत चिकित्सा मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता में है। ऐसे स्थान जहां ट्रॉमा सेंटर्स बनाए जा सकते हैं, उनके प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। जल्द ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुरथल में भी ट्रॉमा सेंटर खोलने का प्रस्ताव था, लेकिन सिविल अस्पताल के अभाव में वहां ट्रॉमा सेंटर की योजना स्थगित कर दी गई है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत