हरियाणा में दवा कंपनियों को अब आनलाइन मिलेंगे लाइसेंस, स्वास्थ्य मंत्री विज ने दिए निर्देश

चंडीगढ़। हरियाणा में अब दवा निर्माता कंपनियों को लाइसेंस आनलाइन मिलेंगे। दवा बिक्री के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाले हरियाणा के अतिरिक्त तीन अन्य राज्य गोआ, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर है जबकि दवा निर्माण, रक्त केन्द्र इत्यादि के लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने वाला हरियाणा प्रथम राज्य है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि आनलाइन लाइसेंस के लिए आवेदक को statedrugs.gov.in पर आवेदन करना होगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं केंद्रीय मानक नियत्रंण संगठन के संयुक्त प्रयासों से यह पोर्टल तैयार हुआ है।

जल्द ही निर्माण लाइसेंस के अलावा टेंडर एवं निर्यात के लिए आवश्यक प्रामणपत्र यथा बिक्री प्रमाण पत्र, नान-कन्विक्शन प्रमाणपत्र, मैन्युफैक्चरिंग एवं मार्केट स्टैडिंग प्रमाणपत्र, फार्मास्यूटिकल उत्पाद प्रमाण पत्र भी आनलाइन मिलेंगे। इससे जहां भारी भरकम फाइलों को तैयार करने में लगने वाले कागजों और समय की बचत होगी, वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा समस्त भारत में पहला ऐसा राज्य बन गया हैं, जहां दवा निर्माण करने वाली फैक्ट्री को ऑनलाइन लाइसेंस जारी किया जाएगा। विज ने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा ONDLS पोर्टल को अंबाला में लांच किया गया था। हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं केन्द्रीय मानक नियंत्रण संगठन, भारत सरकार के सतत प्रयासों से ऐसा होना संभव हुआ है।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों की वेतन विसंगतियां जल्द दूर होंगी। इसके लिए एक सप्ताह के अंदर प्रदेश सरकार को लिखित में अनुशंसा भेजी जाएगी।आइसीडीएस आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन और महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक हेमा शर्मा के बीच बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति हुई।

एसोसिएशन की राज्य प्रधान सबिता व कोषाध्यक्ष प्रियंका ने बताया कि बैठक में 18 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग को मांग भेज दी गई है। लिंक आफिसर्स के पत्र में एसोसिएशन के सुझाव अनुसार संशोधन करने, पदोन्नति उपरांत प्रोबेशन पीरियड के दौरान वेतन वृद्धि लागू करने और सभी कार्यालयों में कंप्यूटर व प्रिंटर दिए जाने की मांग को मान लिया गया है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में परियोजना अधिकारियों व सुपरवाइजरों के चार्जशीट के मामलों को जांच कर जल्द निपटाया जाएगा। आपकी बेटी-हमारी बेटी के पोर्टल में डुप्लीकेसी से बचने के लिए बेटी के आधार से लिंक किया जाएगा। इसके अलावा एक महीने तक के अर्जित अवकाश व मेडिकल अवकाश स्वीकृत करने की शक्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी जाएंगी।

  • Related Posts

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 3 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 4 views
    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 5 views
    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 5 views
    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 8 views
    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 15 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त