हरियाणा में नशीली दवाइयों की पकड़ी खेप, 2 गाड़ियों से 48,750 गोलियां और 95 सिरप बरामद, सप्लायर फरार

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में नशीली दवाइयों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने साहा-शहजादपुर हाईवे पर सैनी ढाबा के निकट पंजाब नंबर की 2 गाड़ियों से 48,750 नशीली गोलियां और 95 प्रतिबंधित सिरप की शीशी बरामद की हैं। हालांकि, नशा के सप्लायर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने नशीली दवाओं और गाड़ियों को कब्जे में अज्ञात के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पोलो गाड़ी से Lomotil (Diphenoxylate Hydrochioride Atropine Sulphate Tablets IP) के 25 पत्तों से 6000 गोलियां तथा Tramanam-SR 100 (Tramadol prolonged release Tablets IP) के 75 पत्तों से 750 गोलियां बरामद की हैं।

पुलिस द्वारा ब्रेजा गाड़ी की तलाशी लेने पर एक कट्‌टा बरामद हुआ है, जिसमें गत्ते की एक पेटी मिली। जांच करने पर Lomotil की 42,000 गोलियां बरामद हुई। इतना ही नहीं, गाड़ी से CHOCO Syrup की 80 (100 ML) तथा CODECTUSS Syrup की 15 शीशी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। इनमें से गाड़ी (PB-65AH-5608) पोलो दुर्घटनाग्रस्त थी,जिससे सप्लायर ब्रेजा गाड़ी (PB-65BA-0601) से टोचन करके ले जा रहे थे। पुलिस की गाड़ी देख सप्लायर दोनों गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।

तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों गाड़ियों की RC हाथ लगी है। दोनों गाड़ियों की RC रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी मोहाली से बनी हुई है। दोनों गाड़ियां बलविंद्र सिंह पुत्र हरचंद सिंह निवासी मकान नंबर-62, गांव खुनीमाजरा रसनहेड़ी तहसील खरड़ जिला SAS नगर के नाम है। मामले की जांच कर रहे ASI संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

    नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

    मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

    • By Desk
    • October 26, 2026
    • 2 views
    डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

    • By Desk
    • October 26, 2026
    • 2 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

    • By Desk
    • October 26, 2026
    • 2 views
    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

    नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

    • By Desk
    • October 26, 2026
    • 3 views
    नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

    पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

    • By Desk
    • October 26, 2026
    • 3 views
    पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 13 views
    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए