हरियाणा में धड़ल्ले से बढ़ी नकली सैनिटाइजर की सप्लाई, प्रशासन हुआ अलर्ट

पानीपत। कोरोना महामारी की दूसरी लहर एक त्रासदी के रूप में लोगों के सामने आई। जिससे ना केवल जनजीवन बल्कि सरकारी सिस्टम भी चरमरा गया। यही वह दौर था, जिसमें लोगों की मानवता के प्रति प्रेम की परीक्षा ली जानी थी। इसमें समाज के काफी लोगों ने बढ़-चढ़ कर कोरोना मरीजों की सेवा की। वहीं कुछ असामाजिक तत्व ऐसे भी थे, जिन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए नकली सैनेटाइजर और मास्क बनाकर बाजारों में धड़ल्ले से बेचे। कोरोना के समय में हाथों पर कीटाणुओं को मारने के लिए सैनेटाइजर का उपयोग एक आम बात हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नकली सैनेटाइजर बनाने वाले इसके निर्माण में एथिल एल्कोहल की जगह मिथाइल एल्कोहल का इस्तेमाल करते हैं, जो कहीं ज्यादा जहरीला होता है।

चमड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित का कहना है कि नकली सैनेटाइजर से इंसान के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसमें प्रयोग होने वाले केमिकल से त्वचा को भी नुकसान होता है जो कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों को भी जन्म दे सकता है। हालांकि प्रशासन ने आपदा के दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की। पानीपत की ड्रग कंट्रोलर विजय राजे ने बताया कि हम नकली सैनेटाइजर की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। हमने कई कंपनियों के सैनेटाइजर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। नकली सैनेटाइजर के फलने-फूलने का एक कारण यह भी रहा कि यह असली की तुलना में सस्ते होते हैं। लेकिन आम इंसान नकली और असली में अंतर नहीं कर पाता है। जिसका नकली सैनेटाइजर बनाने वालों ने बखूबी फायदा उठाया।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट