हरियाणा में सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं बंद की

फतेहाबाद। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर आज हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों ने ओपीडीए इमरजेंसी समेत सभी स्वास्थ्य सेवाएं भी बंद कर दी हैं।

इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस के आह्वान पर शुक्रवार को सरकारी डॉक्टर कैजुअल लीव लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते स्थानीय नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद हो गई है। यहां तक कि इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है। उधर, सिविल सर्जन डॉ. संगीता अबरोल का कहना है कि अनुबंध पर लगे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

नागरिक अस्पताल में सभी ओपीडी बंद

एचसीएमएस के जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण ने बताया कि आपातकाल स्थिति में डॉक्टर मानवता के नाते मौजूद रहेंगे। डॉ. भरत सहारण का कहना है कि मांगें न माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टरों की हड़ताल से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ईएनटी, टीबी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। बता दें कि नागरिक अस्पताल में रोजाना 650 से 700 मरीजों की ओपीडी होती हैं।

ये हैं मुख्य मांगें

जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण के अनुसार वे काफी समय से अपनी मांगें शासन व प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं। उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा। उनकी एसोसिएशन की मुख्य मांग है कि एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉड राशि को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किया जाए। पीजी को लेकर पॉलिसी बनाई जाए आदि। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए