हरियाणा- सीसीटीवी में कैद होगी फूड एवं ड्रग विभाग की गतिविधियां

चंडीगढ़ : राज्य के फूड एवं ड्रग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की गतिविधियों को लेकर अकसर उंगलियां उठती रही हैं। राज्य के कई फूड एवं ड्रग अधिकारी भ्रष्टाचार में गले तक डूबे पाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस की धरपकड़ के बावजूद ड्रग एवं फूड विभाग में लेन-देन की परपंरा जारी है। इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सार्थक प्रयास किया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खाद्य एवं औषध प्रशासन के प्रदेश मुख्यालय एवं जिला कार्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने तथा रिपोर्ट भेजने को कहा है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं रसायन प्रयोगशाला, प्रदेश मुख्यालय एवं जिला कार्यालयों सहित विभाग के अन्य सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगें। इन कैमरों में रिकार्डिंग एवं संचयन की सुविधा भी होगी, जिससे विभाग की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को भ्रष्टïाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए सरकार आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। इन कैमरों के स्थापन से खाद्य एवं औषध प्रशासन की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी है, जिससे लोगों की शिकायतों की जांच एवं उन्हें दूर करने में सहायता मिलेगी। इन सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र स्थापित करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 5 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 9 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 16 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए