हाईकोेर्ट ने हटाया दवा से बैन

कटिहार। हाईकोर्ट ने लिवोफ्लोक्सासीन एवं ओफ्लोक्सासीन दवा के उत्पादन, भंडारण एवं बिक्री पर राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा लगाई रोक को हटा दिया है। बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस दवा के बैन होने संबंधी सरकारी गजट प्रकाशित नहीं होने को आधार मानते हुए अदालत ने यह निर्णय दिया है। गौरतलब है कि औषधि निरीक्षक विकास शिरोमणि ने यह दवा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए घातक बताते हुए राज्य औषधि नियंत्रक को रिपोर्ट सौंपी थी।
रिपोर्ट के आधार पर ड्रग कंट्रोलर ने सभी सहायक औषधि नियंत्रक एवं औषधि निरीक्षकों को बीते वर्ष सितंबर में निर्देश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त दवा के बिक्री, भंडारण एवं वितरण पर रोक लगाने का आदेश दिया था। मुख्यालय स्तर से निर्देश जारी होने के दवा दुकानदारों को उक्त दवा कि बिक्री करने पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही थी, लेकिन बाजारों में यह दवा धड़ल्ले से बेची जा रही थी। एक दवा कंपनी ने औषधि नियंत्रक के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में रिट दायर की।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एवं राज्य औषधि नियंत्रक को इस मामले में प्रतिवादी बताया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद प्रतिबंध संबंधी आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि किसी भी दवा या कॉस्मेटिक उत्पाद के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होने, मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की स्थिति में प्रतिबंधित किए जाने के लिए राज्य सरकार के गजट में अंकित किया जाना जरूरी है। बिना गजट औषधि नियंत्रक के निर्देश को कोर्ट ने नियम के विपरीत ठहराया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस