हार्ट स्टेंट डलवाना आज से महंगा 

नई दिल्ली। दिल का इलाज कराना महंगा हो गया है। सरकार ने स्टेंट की अधिकतम कीमत में बदलाव किया है, जिसके कारण अब स्टेंट 1 अप्रैल से करीब 2 हजार रुपए ज्यादा कीमत पर मिलेगा। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने सभी स्टेंट निर्माता कंपनियों के साथ बैठक के बाद स्टेंट की नई कीमतें तय कर थोड़ी राहत जरूर दी है। बताया जा रहा है कि सरकार लंबे समय से विदेशी कंपनियों का दबाव झेल रही है। गौरतलब है कि दिल की धमनियों में ब्लॉकेज को दूर करने के लिए कोरोनरी स्टेंट का इस्तेमाल किया जाता है। एंजियोप्लास्टि प्रक्रिया के तहत डॉक्टर स्टेंट डालता है। ज्यादात्तर डीईएस स्टेंट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इन स्टेंट का इस्तेमाल आर्टरी यानि धमनियों के कमजोर पडऩे पर भी किया जाता है ताकि इनकी मदद से रक्त प्रवाह में मदद मिल सके। जिन स्टेंट पर दवाओं का लेपन नहीं होता है, उन्हें बीएमएस कहते हैं। डॉक्टरों के अनुसार भारत में डीईएस और बीएमएस स्टेंट का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है। एनपीपीए के अनुसार दवा छोडऩे वाले स्टेंट यानी डीईएस की नई कीमत में 2190 और बीएमएस स्टेंट पर करीब 601 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। डीईएस स्टेंट की कीमत 27,890 से बढ़ाकर 30,080 रुपये की गई है, जबकि बेयर मेटल स्टेंट (बीएमएस) की कीमत 7660 से बढ़ाकर 8261 रुपये कर दी गई है। 1 अप्रैल 2019 से ये नई कीमतें लागू कर दी गई हैं।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील