हिमाचल में बनने वाली 14 दवाओं के सैंपल फेल, CDSCO ने जारी किया Alert

CDSCO Alert: जून में हिमाचल प्रदेश में बनने वाली 14 दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो हुए हैं। दवाओं के सैंपल फेल होने के बाद केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO Alert) ने अलर्ट जारी किया है। देश भर के 48 दवाओं के सैंपल फेल हुए जिनमें से 14 दवाएं हिमाचल प्रदेश में निर्मित हुई थी।

जिन 14 दवाओं के नमूने फेल हुए उनमें हिमाचल प्रदेश के  सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बनी 7, संसारपुर टैरस व ऊना की 2-2 तथा पावंटा साहिब, कालाअम्ब और परवाणू की एक-एक दवा के सैंपल फेल हुए हैं। इन दवाओं में हार्ट अटैक,  अस्थमा, एंटीबायोटिक, हाई ब्लड प्रैशर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं शामिल थी।

देश भर से 1,273 दवाओं के सैंपल लिए (CDSCO Alert)

केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने देश भर से 1,273 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें से  1,225 सैंपल मानकता पर खरे उतरे जबकि 48 सैंपल फेल हो गए। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त महाराष्ट्र की 8, उत्तराखंड की 7, गुजरात की 6, उत्तर प्रदेश की 3, हरियाणा, सिक्किम व हैदराबाद की 2-2, पंजाब, कर्नाटक व पश्चिम बंगाल की 1-1 दवाओं का सैंपल फेल हुआ है।

इन दवाओं के सैंपल हुए फेल 

जिन दवाओं के सैंपल जांच में फेल हुए हैं उनमें  सैलूस फार्मास्युटिक्ल बद्दी की एस्पिरिन क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल का बैच नम्बर एसपीसी 221847, सीएमजी बॉयोटेक संसारपुर टैरस की नीकुमालोन टैबलेट का बैच नम्बर सीटी 22231818, एलवस हैल्थकेयर नालागढ़ की दवा इरिथ्रोमाइसिन टैबलेट 250 एमजी का बैच नम्बर एटी 22356, ग्नोसिसि फार्मा ऊना की दवा केराबूस्ट विटामिन का बैच नम्बर जीटी 200998, स्टैनफॉर्ड लैब ऊना की न्यूहैंज का बैच नम्बर डी 222427 व डी 222376, सीएमजी बॉयोटैक संसारपुर टैरस की मनोकास्ट 5 का बैच नम्बर सीटी 22230271ए, ओक्सालिस लैब बद्दी की फ्लेटरोल का बैच नम्बर एनएसबी 2206ए, सार बॉयोटैक बद्दी की मुपिरोसिन ऑइंटमेंट का बैच नम्बर 002, डीएम फार्मा बद्दी की दवा टेल्मिसर्टन का बैच का डीटी 0862बी, जी लैबोरट्रीज पावंटा साहिब की दवा एसीटाजोलैमाइड का बैच नम्बर 423-27, विग्स बॉयोटैक एलएलपी बद्दी की दवा ऑनरेक्स कफ सिरप का बैच नम्बर ओएनसीएस 1713, फाइटोकेम हैल्थकेयर की दवा पैंटोप्राजोल का बैच नम्बर पीएचसी-21252 व हनुकैम लैबोरेट्रेजी परवाणू की दवा टेल्मीसार्टन टैबलेट 40एमजी का बैच नम्बर एचसीएल 2317 शामिल हैं।

सैंपल फेल होने के बाद उद्योगों को नोटिस जारी 

ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जिन उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं उन उद्योगों का ड्रग इंस्पैक्टर निरीक्षण करेंगे ताकि गुणवत्ता को सुधारा जा सके।

ये भी पढ़ें- PHO ने जेनेरिक एंटी-टीबी बेडाक्विलिन दवा के घरेलू उत्पादन के लिए केंद्र से समर्थन मांगा

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन