हेल्थ इंश्योरेंस के बीमा धारकों के लिए राहत भरी खबर, अब नेटवर्क हॉस्पिटल का झंझट खत्म

नई दिल्ली। हेल्थ इंश्योरेंस के बीमा धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब कैशलेस इलाज में नेटवर्क हॉस्पिटल का झंझट खत्म कर दिया गया है। हेल्थ पॉलिसी धारक अब कहीं भी और किसी भी हॉस्पिटल में कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) ने कैशलेस एवरीव्हेयर मुहिम शुरु कर दी है। इस मुहिम के तहत पॉलिसी धारक किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकेगा। अब उनके पॉलिसी नेटवर्क से बाहर के अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

पहले आती थी यह समस्या

गौरतलब है कि अभी तक हेल्थ इंश्योरेंस कोल्डर्स को कैशलेस इलाज की सुविधा सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में मिलती थी, जो उनकी बीमा कंपनी के नेटवर्क से जुड़े होते थे। किसी अन्य अस्पताल में इलाज कराने पर पहले उन्हें खुद खर्च करना पड़ता था। बाद में बीमा कंपनी के पास क्लेम करने और उसके सत्यापन होने के बाद ही पैसा पास होता था।

इलाज पूरा होने और उसके बाद पॉलिसी धारक द्वारा क्लेम करने में ही कई बार बहुत समय लग जाता था। उसके बाद बीमा कंपनी क्लेम के सत्यापन व अन्य प्रक्रियाओं में भी समय लगाती थी। कुल मिलाकर पॉलिसी धारक को पॉलिसी के बाद भी इलाज के लिए कुछ पैसों का इंतजाम खुद करना पड़ता था। इससे हेल्थ इंश्योरेंस का एक अहम उद्देश्य यानि पॉलिसी होल्डर को बीमारियों से फाइनेंशियल सिक्योरिटी दिलाना पूरा नहीं हो पाता था।

बीमा कंपनियों से चर्चा के बाद लिया गया निर्णय

जीआईसी ने पोलिसीधारकों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कैशलेस ट्रीटमेंट के मामले में नेटवर्क की पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया है। काउंसिल ने कैशलेस एवरीव्हेयर इनिशिएटिव की शुरुआत करने से पहले जनरल व हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के साथ परामर्श किया। उसके बाद इस मुहिम की शुरुआत की। इससे हेल्थ इंश्योरेंस होल्डर किसी भी अस्पताल में पैसों की परवाह किए बिना अपना इलाज करा सकेंगे।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

स्वास्थ्य पालिसी धारकों को कई खास बातों का ध्यान रखना होगा। इमरजेंसी के मामलों में कस्टमर को भर्ती होने के 48 घंटे के भीतर इंश्योरेंस कंपनी को सूचित करना होगा। अगर इमरजेंसी केस नहीं है तो इंश्योरेंस कंपनी को भर्ती होने के 48 घंटे पहले इंफॉर्म करना जरूरी होगा। वहीं, कस्टमर के पास जो इंश्योरेंस पॉलिसी है, उसमें क्लेम एडमिसिबल होना चाहिए। कस्टमर की पॉलिसी में कैशलेस फैसिलिटी इन्क्लूडेड होनी चाहिए।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा