हेल्थ विभाग ने नकली वैक्सीन को रोकने के लिए शुरू की तैयारी

रायपुर। देश भर में वैक्सीन आने के बाद नकली दवा व्यापरियों से बचने की सबसे बड़ी जरूरत है ,जिसको लेकर हेल्थ विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। गौरतलब है कि नकली दवा व्यापारी अब नकली वैक्सीन को बाजार में बेचने की कोशिश जरूर करेंगे ,जिनसे आपको सावधान रहने की जरुरत है। दरअसल हेल्थ विभाग ने नकली वैक्सीन को रोकने के लिए भी कई तरह की तैयारी शुरू कर दी है। पूरे प्रदेश में ड्रग विभाग को इस मामले में अलर्ट मोड पर किया गया है। हालांकि वैक्सीन आने के बाद लोगों के मन में काफी सवाल भी है ,कि वैक्सीन नकली है या असली इसकी पहचान कैसे की जाये।

तो हम आपको बताएंगे कि नकली वैक्सीन व्यापारियों से कैसे बचा जाए और असली ,नकली वैक्सीन की पहचान कैसे की जाए। सबसे बड़ा सवाल कि वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है या ऐच्छिक? – वैक्सीन को लेकर कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है। ये पूरी तरह ऐच्छिक है, अर्थात अगर कोई व्यक्ति टीका लगाना चाहेगा, तो वही संबंधित केंद्र में संपर्क करेगा और उसे वैक्सीन लगेगी। सवाल – क्या एक बार टीका लगाना पर्याप्त है? – टीके की पर्याप्त खुराक लेने के बाद ही सुरक्षित होने की गारंटी है। इसलिए निर्धारित डोज चाहे दो हों या तीन, उसे बताए गए अंतराल पर लगवाना जरूरी होगा। फिर भी, कुछ माह तक बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी ही होगा।

सवाल – मैं संक्रमित हूं तो क्या मैं टीका लगवा सकता हूं? – संक्रमण के दौरान टीका नहीं लगवाने की सलाह और हिदायत दी जा रही है। यानी ठीक होने के 14 दिन बाद टीका लगवाना होगा। क्योंकि पाॅजिटिव व्यक्ति यदि टीकाकरण केंद्र तक गया तो संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा।सवाल – वैक्सीन असली होगा या नकली, ये कैसे पता चलेगा? – शुरुआत में टीका सरकारी केंद्रों में ही उपलब्ध होगा। बाजार में यह नहीं रहेगा, इसलिए जल्दबाजी के बजाय सरकारी सेंटर पर लगवाने से नकली की कोई आशंका नहीं रहेगी।

सबसे बड़ा सवाल वैक्सीन आई तो असली-नकली कैसे पहचानेंगे? – बतादें कि ओपन मार्केट में फिलहाल वैक्सीन आने की संभावनाएं न के बराबर ही है। लेकिन अगर ये आती है तो अधिकृत दुकानों के जरिए ही इसकी बिक्री होगी। गौरतलब है कि नकली वैक्सीन से लोगों को कैसे बचाएंगे? – कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों में नकली वैक्सीन के रैकेट की धरपकड़ और भ्रामक जानकारी फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों पर लगाम लगाने की पुख्ता तैयारियां की गई है। जिसके तहत ड्रग विभाग की टीमें अभी से अलर्ट मोड पर हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर