हेल्थ विवि के छात्रों को मिलेगा लाभ

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बहुत जल्द एक यूनिवर्सिटी कैलेंडर बनाया जाएगा। इसके आधार पर पूरे वर्ष छात्रों के लिए कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विवि के कुलपति डॉ. ओ.पी. कालरा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अग्रणीय भूमिका निभाते हैं। ऐसे मे उन्हें थोड़ा मार्गदर्शन और सहयोग जरूरी है, जिसके लिए विश्वविद्यालय के अधिकारीगण हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के कल्याण की गतिविधियां पूरे वर्ष जारी रहनी चाहिएं और सभी कमेटियों में छात्रों को भी सदस्य बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि खेलों के अध्यक्ष को बोला गया है कि छात्रों के लिए एक इंडोर स्टेडियम के लिए एक प्रपोजल बनाकर भेजा जाए ताकि उसे सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जा सके।  डॉ. कालरा ने कहा कि संस्थान द्वारा हैल्थ चैकअप कैम्प लगाए जाएं, जिसमें संस्थान के टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके। डीन छात्र कल्याण डॉ. विकास कक्कड़ ने बताया कि इस मिटिंग मे छात्रों के कल्याण के लिए एक वर्ष की आगामी रूपरेखा तैयार की गई है व कमेटियों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गईं, जिसे कुलपति ने प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के आदेश दिए।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए