1 अप्रैल से लागु होने वाली नई ड्रग लाइसेंस नीति टली 

अम्बाला। ड्रग लाइसेंस लेने और नवीनीकरण के लिए एक अप्रैल, 2019 से लागु होने वाली नई नियमावली फिलहाल स्थगित कर दी गई है। बता दें कि पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष सुरेंद्र दुग्गल व महासचिव जीएस चावला की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम स्वास्थ्य मंत्री से मिली थी और उन्हें 1 अप्रैल 2019 से लागू होने जा रही नई दवा लाइसेंस नियमावली के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नई नियमावली से पंजाब के दवा व्यवसायियों के कार्य करने में अत्याधिक कठिनाइयां पैदा होंगी। इससे प्रदेशभर में दवा व्यवसायियों पर असमंजस की स्थिति तलवार बनकर लटकी हुई है कि ना जाने कब औषधि प्रशासन के माध्यम से उनकी दुकानों पर तालाबंदी हो जाए तथा परिवार रोजी-रोटी को मोहताज हो जाए। पीसीए पदाधिकारियों की याजना पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महेन्द्र ने स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए कि बिना ज्ञानवर्धन किए ये नियम लागू न करें। पहले सभी जिलों में सेमिनार कर सभी दवा व्यवसाइयों को शिक्षित करें, फिर इन नियमों को लागु करने से पूर्व पीसीए के पदाधिकारियों से बैठक कर विचार करेंगे ताकि नियम सुगमता से सभी के हित देख कर लागु किये जा सकें। राज्यभर के दवा व्यवसाइयों ने स्वास्थ्य मंत्री व पीसीए के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर