10 जरूरी दवाइयां हुई सस्ती, मरीजों को राहत

कानपुर (उप्र)। बाजार में बिकने वाली दस महंगी दवाइयां सस्ती हो गई हैं। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। एनपीपीए ने 10 जरूरी दवाओं के रेट निर्धारित कर दिए हैं। इस कारण इनके रेट में भारी कमी आ गई है। जिन दवाओं को डीपीसीओ (ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर) में शामिल किया गया है, उनमें एंटीबायोटिक, एल्ब्यूमिन, एंटी रैबीज और डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं शामिल हैं। थोक दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने बताया कि कई दवाओं के रेट चार गुना तक कम किए गए हैं। अमाक्सीक्लेव एंटीबायोटिक का इस्तेमाल डॉक्टर्स काफी ज्यादा करते हैं,लेकिन यह बाजार में बेहद महंगी मिलती है। इसी तरह से डायबिटीज पेशेंट को दी जाने वाली विल्डागिप्टिन मेटफामर्मिन टैबलेट के रेट भी तीन गुना तक कम हुए हैं। दि फुटकर दवा व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय मेहरोत्रा ने बताया कि डीपीसीओ में कुल 21 दवाएं शामिल की गई हंै। इसमें कई दवाओं के कांबीनेशन एक हैं, लेकिन उनके एमजी में फर्क है। कई दवाओंं के रेट मौजूदा कीमत से कई गुना तक कम हुए हैं। इससे आम ग्राहक को राहत मिलेगी।
जिन दवाओं के रेट में कटौती की गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं- ह्यूमन एल्बुमिन इंजेक्शन 100 एमजी- 5503 रुपए का अब 4795.27 रुपए में मिलेगा। कैल्शियम विटामिन डी थ्री मिथाएकोबालामिन फोलिक एसिड टैबलेट 13.80 रुपए के बजाए11.48 रुपए में, विल्डागिप्टिन मेटफार्मिन कांबीनेशन टैबलेट (इंसुविल-एमजी) 21 रुपए के स्थान पर अब 6.14 रुपए में, विल्डागिप्टिन मेटफार्मिन कांबीनेशन टैबलेट (स्कायमैप फार्मास्यूटिकलल)- 28 रुपए के बजाए 6.24 रुपए में, विल्डागिप्टिन मेटफार्मिन कांबीनेशन टैबलेट 1000 एमजी- 29 रुपए के स्थान पर 6.36 रुपए में, अमाक्सीक्लेव पोटेशियम क्लेवुल्नेट टैबलेट 875 एमजी अब 49 रुपए के बजाए 28 रुपए में, वहीं अमाक्सीक्लेव पोटेशियम क्लेवुल्नेट टैबलेट 250 एमजी 23 रुपए के स्थान पर 15.15 रुपए में और रेबीज ह्यूमन मोनोक्लोनल एंटीबॉडी इंजेक्शन -50 एमजी 1028 रुपए वाला अब 856.65 रुपए में मिलेगा।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 12 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़