10 लाख रुपये प्रति लीटर बिक रहा कोरोना से ठीक हुए मरीजों का खून

आस्ट्रेलिया। इंटरनेट पर अवैध तरीके से कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के खून की बिक्री की जा रही है।  कोरोना के इलाज और वैक्सीन के नाम पर मरीजों के खून को डार्कनेट पर बेचा जा रहा है।  ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।  डार्कनेट पर मौजूद सेलर अलग-अलग देशों से शिपिंग करके विदेशों में डिलीवरी करा रहे हैं। 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिंदगी भर के लिए कोरोना से इम्यून बनाने के दावे के साथ कोरोना मरीजों के ब्लड को लाखों रुपये में बेचा जा रहा है। एक लीटर ब्लड का दाम 10 लाख रुपये तक रखा गया है। हालांकि, ब्लड के साथ अवैध रूप से पीपीई, मास्क, टेस्ट किट सहित अन्य सामान भी ऊंचे दाम पर बेचे जा रहे हैं।  ऑस्ट्रेलिया की नेशनल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 12 अलग-अलग डार्कनेट मार्केट पर ये सामान बेचे जा रहे हैं. 
डार्कनेट पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि दुनियाभर में कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के जरिए पीपीई और अन्य सामान हासिल किए गए हैं।  बेचने वाले इन सामानों को अलग-अलग देशों में डिलीवरी कराने को भी तैयार हैं।  ज्यादातर ऐसे प्रोडक्ट अमेरिका से जबकि कुछ प्रोडक्ट यूरोप, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया से शिपिंग के लिए मौजूद थे।  
कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के प्लाज्मा के जरिए अन्य मरीजों के इलाज से जुड़ी कुछ रिपोर्टें सामने आई हैं, लेकिन प्लाज्मा थेरेपी के खतरे भी हैं और इससे लोगों की जान भी जा सकती है।  फिलहाल डॉक्टर प्रयोग के तौर पर कुछ खास परिस्थिति में ही इस थेरेपी को आजमा रहे हैं। 
प्रमुख रिसर्चर रोड ब्रॉडहर्स्ट ने कहा है कि महामारी के वक्त कुछ लोग आपराधिक तरीके से कमाई की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ये बढ़ सकता है, इसलिए कड़ी मॉनिटरिंग की जरूरत है ताकि इसे बंद किया जा सके।  
रोड ब्रॉडहर्स्ट ने कहा- ‘हमने पाया कि असुरक्षित वैक्सीन और एंटीवायरल दवाइयां भी डार्कनेट पर लोगों को बेची जा रही हैं।  भारी मात्रा में पीपीई की भी बिक्री हो रही है क्योंकि बाजार में इसकी कमी बनी हुई है। ‘ वहीं, ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी के डिप्टी डायरेक्टर रिक ब्राउन ने कहा कि इन चीजों की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। 
  • Related Posts

    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

    लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 6 views
    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 6 views
    लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

    नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 5 views
    नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

    गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 8 views
    गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

    ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 8 views
    ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 17 views
    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी