10 लाख सिट्राजिन टेबलेट का राज

योगी राज में सरकारी अस्पताल के दवा सैंपल फेल, मरीज बेहाल

बदायूं (उत्तर प्रदेश): जिले के सरकारी पुरूष अस्पताल में दवाओं का सैंपल फेल होने से राज्य के स्वास्थ्य सिस्टम पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया। ऐसा तब हो रहा है जब राज्य की कमान एक कर्मयोगी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के हाथ में हैं, जिसने अफसरों को चौबीस घंटे सिस्टम पर निगरानी रखने की हिदायत दे रखी है। अस्पताल में भारी संख्या में गोलियां इस्तेमाल योग्य नहीं रही।
अस्पताल शासन के निर्देश पर सिट्राजिन टैबलेट कार्यदायी संस्था से खरीदी थी। इस दवा की जिला अस्पताल ने 13 अप्रैल, 2016 में बिलिंग कराई गई थी जिसमें दस लाख गोली सिट्राजिन की खरीद दिखाई गई। इसमें एल पांच 037 बैंच तथा एल पांच 038 बैच की दवा खरीदी गई थी। पहले बैच 037 की टेबलेट सिट्राजिन का नमूना फेल हो गया है। इसके बाद 30 नवंबर को जिला औषधि निरीक्षक ने जिला अस्पताल में पहुंचकर कई दवाओं के सैंपल भर कर लैब रिपोर्ट भेजे। बीते दिन लैब से रिपोर्ट आने के बाद औषधि विभाग द्वारा सीएमएस को पत्र जारी कर रिपोर्ट दी गई है कि बीके सिटराजन के सैंपल फेल है।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो टैबलेट ठीक हैं लेकिन टैबलेट की पैकिंग पर जो मानक लिखें हैं वह नियम विरुद्ध हैं। इधर अस्पताल के स्टोर इंचार्ज इंतियाज अहमद कहते हैं कि दस लाख टैबलेट लगभग दस लाख रुपये की खरीदी गई थी। जिसमें से केवल 99 हजार टैबलेट बची हैं और इसके लिए कार्यदायी संस्था तथा शासन को पत्र लिखकर सूचित किया जा चुका है ताकि दवा कंपनी से बदलवाई जा सकें।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए