1328 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

कोलकाता। 1328 बोतल प्रतिबंधित फेंसिडिल कफ सिरप जब्त की गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की ओर से चलाए जा रहे शून्य तस्करी अभियान के तहत जवानों ने 4 व 5 फरवरी को भारत- बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए अलग-अलग स्थानों से 1328 बोतल प्रतिबंधित फेंसिडिल कफ सिरप जब्त किया।

बीएसएफ द्वारा जारी बयान में बताया गया कि जब्त फेंसिडिल का मूल्य 2,25,349 रुपये है। फेंसिडिल व गांजा की विभिन्न स्थानों से अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए अवैध तरीके से बांग्लादेश में तस्करी की कोशिश की जा रही थी। बयान के मुताबिक बीएसएफ के खुफिया विभाग को यह खबर मिली किभारी मात्रा में फेंसिडिल की तस्करी होने वाली है। खुफिया विभाग ने खबर मिलते ही सीमा चौकी राजानगर,117वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर को अवगत कराया। कंपनी कमांडर ने सीमा पर तैनात जवानों को तुरंत अलर्ट कर दिया और साथ ही एक बोट गश्त पार्टी को भी सूचना के अनुसार उसी दिशा में भेजा। देर रात गश्त पार्टी को कुछ हलचल होने की आवाज सुनाई दी।

बीएसएफ जवानों ने देखा कि कुछ तस्कर फेंसिडिल की खेप को पानी के रास्ते बांग्लादेश ले जाने का प्रयास कर रहे थे। जवानो ने उन्हें चुनौती दी और रुकने के लिए बोला। तस्कर गश्त पार्टी को देख अपना सामान वहीं छोड़ रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। उस इलाके की तलाशी लेने पर मौके से 740 फेंसिडिल की बोतलें बरामद हुई। इसके अलावा बीएसएफ जवानों ने तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए दक्षिण बंगाल सीमा पर ज़िम्मेदारी के अपने इलाके से 588 फेंसिडिल की बोतलों के साथ दो किलोग्राम गांजे को भी जब्त किया। जब्त फेंसिडिल की बोतलों की कार्यवाही के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन/कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि चालू वर्ष 2021 के दौरान अब तक दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ जवानों ने 29,482 फेंसिडिल बोतलें तथा 182.050 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है, जब इसकी बांग्लादेश में तस्करी की जा रही थीं।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए