14 दवा व्यापारियों को कैद व जुर्माना

रूपनगर (पंजाब)। अदालत ने ड्रग एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर 14 दवा विक्रेताओं को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, तीन अन्य को बरी कर दिया गया।
जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी तेजेन्द्र सिंह ने बताया कि ड्रग विभाग ने 2014 से वर्ष 2019 तक ड्रग एक्ट का उल्लंघन करने पर कुल 17 मामले अदालत में दायर किए थे। इसमें वर्ष 2019 तक 14 मामलों में दवा विक्रेताओं को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई है जबकि 3 मामलों में दवा विक्रेता बरी हो गए। ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि दवा विक्रेताओं से 240 विभिन्न दवाइयों के सैंपल भी भरे गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया था। इनमें से 6 सैंपल स्पूरियस पाए गए। इसको लेकर 4 मामलों में दवा विक्रेताओं के विरुद्ध अदालत में कोर्ट केस डाला गया। शेष 4 फेल हुए सैंपलों में से 3 सैंपल बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के होने के कारण हिमाचल प्रदेश के स्टेट ड्रग कंट्रोलर को कार्रवाई करने के लिए लिखा गया।
इसके अतिरिक्त एक सैंपल पंजाब की कम्पनी अमृतसर का था जिसे नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फेल होने वाले सैंपलों में अधिकतर दर्द निवारक, ब्लड प्रैशर की दवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक क्रीम भी जो फंगल इन्फैक्शन के लिए प्रयोग की जाती है, वह भी ड्रग नियमों तहत सही न होने के कारण फेल घोषित की गई है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त