शुगर दवा ओजेम्पिक का 156 करोड़ रुपये का घोटाला

नई दिल्ली। शुगर दवा ओजेम्पिक का 156 करोड़ रुपये का घोटाला प्रकाश में आया है। पटियाला हाउस ने कारोबारी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। अदालत ने ओजेम्पिक के अंतरराष्ट्रीय फर्जीवाड़े में कारोबारी विक्की रमांचा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ लालेर ने कहा कि अमेरिका में नकली दवाएं भेजने से जुड़ा गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है। यह इस स्तर पर जमानत देने के अनुकूल नहीं है। अदालत ने कहा कि भारत का दवा उद्योग एक रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति है। इसे आपराधिक शोषण से बचाना बेहद जरूरी है। नकली दवाओं की आपूर्ति सीधे जनस्वास्थ्य पर हमला है।
अमेरिकी कंपनी अश्योर ग्लोबल एलएलसी ने रमांचा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका में नकली ओजेम्पिक दवाएं सप्लाई कीं। रमांचा ने 1.25 लाख डोज की सप्लाई के लिए अनुबंध किया था।

जब खेप अमेरिका पहुंची तो जांच के बाद दवाओं को नकली और मिलावटी घोषित कर जब्त कर लिया गया। इसके बाद मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया। इसने कोर्ट के 29 मई 2025 के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा