16.50 लाख की प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद

बबुरी। स्थानीय पुलिस और स्वाट की टीम ने लेवा तिराहा के पास चेकिंग के दौरान डीसीएम पर लदे आलू के बोरे में छिपाकर ले जाई जा रही प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की। प्रतिबंधित दवा नशे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बिहार ले जाई जा रही है। दवाओं के साथ पुलिस ने तस्करी के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है। बरामद दवाइयों की कीमत 16.50 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को बबुरी थाने पर इसका खुलासा एडीशनल एसपी अनिल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

बताया कि शनिवार की रात पौने तीन बजे लेवा तिराहा पर बबुरी पुलिस और स्वाट की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक डीसीएम ट्रक आता दिखा। उसे रोक कर जांच की गई तो उसमें आलू के बोरे लदे मिले। शक होने पर बोरे को खोल कर देखा तो उसमें प्रतिबंधित फेंसीडील (सौ एमएल) की शीशियां भरी थी। इस पर ट्रक को थाने लाया गया और जांच की गई। जांच में 32 बोरों में 95 पेटी में कुल 9500 शीशियां बरामद हुई। दवा लेकर जा रहे तीन लोगों को पकड़ कर पूछताछ गई तो तीनों ने अपना नाम क्रमश: विशाल कुशवाहा (ट्रक चालक),अतिन कुमार और श्यामजी कुशवाहा निवासी निजामपुर थाना बिलग्राम हरदोई बताया।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि वाराणसी के पंडितपुर में एक फ्लाईओवर के नीचे पिकअप वाहन से राजन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने लाकर दवाइयां दी थी। इसे मैने बोरी में छिपा लिया। राजन ने बताया कि दो तीन घंटे में बिहार सीमा में प्रवेश करने के बाद दवा कहां उतारनी है यह फोन से तुम्हे बताया जाएगा। बताया कि बरामद माल की कीमत 16.50 लाख रुपये है। बरामदगी टीम में स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद तिवारी, सत्येन्द्र कुमार यादव, बबुरी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम, एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल आनंद सिंह, अमित याद, प्रमोद सिंह, अमित कुमार सिंह, अमित यादव ओर गौरव राय शामिल हैं।

 

 

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए