रैनबैक्सी की फैक्ट्री का सनफार्मा ने किया टेकओवर

मोहाली। मोहाली को रैनबैक्सी के नाम से जाना जाता रहा है। अब रैनबैक्सी का शहर से वजूद खत्म हो गया है। दरअसल, रैनबैक्सी को सनफार्मा कंपनी ने टेकओवर कर लिया है।
अब अगर रैनबैक्सी का कुछ शहर में बचा है तो वो फोर्टिस अस्पताल ही है। कंपनी के पूर्व प्रोमोटर शविंदर मोहन सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या फोर्टिस से निकाले गए पांच सौ करोड़ के मामले में भी कोई आंच मोहाली फोर्टिस पर भी आएगी। लेकिन इस सब के बीच फोर्टिस के मौजूदा अस्पताल के साथ एक नया अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। डी-एडिक्शन सेंटर से लैस इस अस्पताल को पंजाब सरकार की ओर से मंजूरी भी दे दी गई है।
गौरतलब है कि मोहाली शहर में रैनबैक्सी का बड़ा प्लांट था। गांव के साथ इस प्लांट को लेकर विवाद भी उठा और एक बार रैनबैक्सी में भीषण आग लगी तो उस समय भी रैनबैक्सी को शिफ्ट करने की मांग उठने लगी थी। करीब आग लगने के दस साल बाद यह कंपनी मोहाली गांव के पास से शिफ्ट कर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में डैल कंपनी के सामने स्थापित की गई। यहां पर कंपनी ने काम भी किया, लेकिन अब इस कंपनी को सनफर्मा ने टेकओवर कर लिया है। रैनबैक्सी का मोहाली गांव के पास खाली प्लांट आज भी मौजूद है। सेक्टर-62 की प्राइम लोकेशन पर फोर्टिस अस्पताल पिछले 20 साल से काम कर रहा है। इस अस्पताल की इमारत के साथ ही एक खाली प्लॉट जो फोर्टिस ने कई वर्ष पहले गमाडा से खरीदा था, वहां पर अब पहले अस्पताल के बराबर के एरिया का आधुनिक अस्पताल तैयार किया जा रहा है। डी-अडिक्शन सेंटर से लैस इस अस्पताल को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से भी मंजूरी दे दी है। करीब दो से ढाई हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल को लेकर फोर्टिस काफी उत्साहित है। आने वाले दिनों में एक नया अस्पताल भी बनकर तैयार होगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन