2.44 लाख रुपए की नशीले कफ सिरप के साथ 3 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में रामपुर बाघेलान पुलिस ने नशीले कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की है। स्कार्पियों में 12 पेटी कफ-सिरप ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। इस संबंध में टीआई उमेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें मुखाबिर से सूचना मिलने पर बहेलिया-भाट के पास नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की गई, तभी स्कार्पियो क्रमांक यूपी 80 बीके 0570 तेजी से आई तो संदेह के आधार पर रोककर तलाशी कराई गई, जिसमें 2 लाख 44 हजार 8 सौ रुपए का 12 पेटी (1440 शीशी) नशीले कफ सिरप को बरामद किया गया।

स्कार्पियो संचालक कैलाश पटेल पुत्र केदार प्रसाद 29 वर्ष, निवासी इटमा समेत उसके सहयोगी ऋषिराज पुत्र शंभूनाथ पटेल 26 वर्षीय और सचिन पटेल उर्फ बजरंगी पुत्र रामसुजान पटेल 19 वर्षीय, निवासी खरमसेड़ा थाना अमरपाटन, से सिरप की खरीदी और परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी कोई कागज नहीं दिखा पाए। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने नशीले सिरप की खेप लाकर आसपास के इलाकों में बिक्री करने का जुर्म स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बैन इंजेक्शन की सप्लाई खंगाल रहा है विभाग

सिरप समेत 12 लाख की स्कार्पियो को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8बी, 21, 22 और मप्र ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत कायमी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन