अवैध मेडिकल स्टोर किए सील, आयुर्वेदिक स्टोर से तीन दवाइयां सीज

चंबा (हिमाचल प्रदेश)। अवैध मेडिकल स्टोर सील किए गए हैं। वहीं आयुर्वेदिक स्टोर से तीन दवाइयां सीज कर दी गई हैं। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने तेलका भलेई में की। बताया गया कि सील की गई इन दवाइयों का इस्तेमाल युवा नशे के लिए भी करते हैं। इसके चलते क्लीनिक संचालक को इन दवाइयों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड देने के आदेश दिए गए हैं। रिकॉर्ड नहीं देने पर उसके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम तेलका बाजार में पहुंची तो वहां पर बिना ड्रग लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने का पता लगा। जब टीम स्टोर के पास पहुंची तो वह बंद मिला। आसपास के लोगों से दुकान मालिक का फोन नंबर लेकर उसे वहां बुलाया लेकिन वह मौके पर नहीं आया। इसके चलते विभाग ने दवा स्टोर को सील कर दिया। साथ ही स्टोर के ऊपर नोटिस चिपका दिया है।

इसके बाद स्वास्थ्य टीम तेलका में एक अन्य बिना लाइसेंस वाले दवा स्टोर पर पहुंची। यहां पर भी शटर बंद मिला। पता चला कि इस स्टोर के मालिक को स्वास्थ्य टीम के आने की सूचना मिल गई थी। इसके चलते वह मौके से फरार हो गया। टीम ने इस स्टोर को भी सील करके बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि संचालक दुकान का लाइसेंस और दवाइयों का पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास पेश करे।

सहायक राज्य दवा नियंत्रक निशांत सरीन ने बताया कि बिना लाइसेंस चल रहे दवा स्टोरों को सील किया जा रहा है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा डॉ.बिपन ठाकुर का कहना है कि जिला चंबा में दवा स्टोरों के लाइसेंस की जांच की जा रही है। इसमें जो भी स्टोर बिना लाइसेंस पाए जाएंगे, उन्हें सील किया जाएगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़