30 गुना अधिक दामों पर दवाइयां बेच रहे दुकानदार

अजमेर। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दी जा रही जेनरिक दवा के समान साल्ट की दवाओं की बिक्री के मामले में शहर के निजी अस्पताल मरीजों की जेब काट रहे हैं। एक ही तरह के साल्ट की दवा निजी अस्पताल की दवा दुकानों पर 20 से 30 गुना अधिक दर पर बेची जा रही है। शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों में संचालित दवा दुकानों पर कुछ दवाइयांं खरीदने पर पता चला कि सरकारी जेनरिक दवाइयों के मुकाबले जो रेट हैं, वह 20 से 30 गुना हैं। जेनरिक दवाइयों के मुकाबले इन ब्रांडेड दवा को क्वालिटी एवं कम समय में रिलीफ मिलने के नाम से बेचा जा रहा है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ये दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही है। मगर सरकार की ओर से जब रेट लिस्ट को देखा गया तो सामने आया कि जिस जेनरिक दवा की लागत मात्र 20 पैसे (प्रति टेबलेट) है, वहीं 6 रुपए से 6.50 रूपए प्रति टेबलेट के हिसाब से मरीजों व आमजन को बेची जा रही है। 35 पैसे की लॉसाल्टन-50 बाजार में साढ़े छह रुपए में, 22 पैसे की एस्प्रीन 5 से 7 रुपए में तो मॉक्सीक्लेव टेबलेट 3.66 20 से 22 रुपए में बेची जा रही है। सर्जरी के बाद एंटीबायोटिक के रूप में दी जाने वाली सेफ्र्रोक्सीन एक्सिल एन एन्टीबायोटिक टेबलेट की आरएमएससी (सरकारी रेट) मात्र 4.40 रुपए है, जबकि यही टेबलेट निजी अस्पताल में 80 से 120 प्रति टेबलेट के नाम से बेची जा रही है। इन दवाइयों को ब्रांडेड के नाम से बेची जा रही है। हार्ट अटैक के समय लगाया जाने वाला स्ट्रेपटोकिनेस इंजेक्शन 16 एलएसी यूनिट्स की सरकारी खरीद रेट 574 रुपए प्रति वायरल (इंजेक्शन) है मगर वही निजी अस्पतालों एवं उनके मेडिकल स्टोर पर इनकी रेट 2300 से 5000 रुपए तक है। वहीं आंखों की सर्जरी के लिए लैंस (फोल्डेबल इन्ट्रा ऑक्यूलर लैंस) की सरकारी खरीद की कीमत 634 रुपए प्रति लैंस है जबकि बाजार में प्राइवेट अस्पतालों में यही ब्रांडेड के नाम से 10 से 20 हजार रुपए में बेचा जा रहा है।
इस बारे में नियंत्रक जिला औषधि भंडार डॉ. मोहित दवे का कहना है कि लो कॉस्ट की जेनरिक अच्छी क्वालिटी की है- जेनरिक दवाइयां दो तरह की होती हैं। वर्तमान में जो दवाइयां सप्लाई हो रही हैं वे लो कॉस्ट जेनरिक दवाइयां हैं। इन पर कंपनी का नाम नहीं होता है। दूसरी वे जेनरिक दवाइयां होती हैं, जिन पर कंपनियों के नाम होते हैं, जिन्हें ब्रांडेड दवा कहते हैं। राजस्थान में राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी (आरएमसीएल ) की ओर से मिलने वाली लो कॉस्ट जेनरिक दवा अच्छी क्वालिटी की मिल रही है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक