300 सीटों पर MBBS में नये एडमिशन को नहीं मिली इजाजत, घटेगी सीटें

रांची :नेशनल मेडिकल काउंसिल ने झारखंड के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस सत्र में एमबीबीएस mbbs में एडमिशन की इजाजत अब तक नहीं दी है।

इन कॉलेजों में हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, पलामू का राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज और दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

इन तीनों कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटें हैं। माना जा रहा है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की कमी की वजह से एनएमसी की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पा रही है।

ऐसे में यहां एडमिशन की उम्मीद लगाये स्टूडेंट्स निराश हैं। झारखंड में कुल छह सरकारी मेडिकल कॉलेज और दो निजी मेडिकल कॉलेज हैं, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई होती है। सरकार कॉलेजों में कुल 680 सीटें हैं, जबकि दो निजी कॉलेजों में 250 सीटें हैं। इस तरह राज्य में एमबीबीएस के लिए कुल 930 सीटें हैं।

एनएमसी की ओर से तीन मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की अनुमति नहीं मिलने पर सरकारी कॉलेजों में मेडिकल सीटों की संख्या मात्र 350 रह जायेगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर