ओडिशा। नकली दवाइयां सप्लाई करने पर 4 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। यह जानकारी ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने विधानसभा में दी। बताया गया कि नकली दवाएं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोलकाता और हैदराबाद जैसे अन्य स्थानों से सप्लाई की गई थीं।

मंत्री ने कहा कि राज्य चिकित्सा निगम द्वारा खरीदी गई 103 दवाएं घटिया मिली और पिछले 3 वर्षों में 4 सप्लायर्स को काली सूची में डाला गया है। डॉ. महालिंग ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में जिंक सल्फेट, सोडियम लैक्टेट सहित कुल 45 टैबलेट और रिंगर लैक्टेट को घटिया घोषित किया गया।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 32 दवाएं नकली मिली और 2024-25 में 26 नकली दवाएं नकली पाई गईं। ब्लैकलिस्ट की गई दवा कंपनियों में एलए केमिको कोलकाता, स्वरूप फार्मास्युटिकल उत्तर प्रदेश, इव्स ड्रग्स इंडिया मध्य प्रदेश और अलायंस बायोटेक हैदराबाद शामिल हैं।