5.70 करोड़ की नशीली दवा के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार

रामपुर। नशीली दवाओं का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ-साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई दवा की कीमत में 5.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शहजादनगर पुलिस और एसओजी ने दुर्गनगला गांव के पास खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद नशीली दवाओं की कीमत करीब 5.70 करोड़ रुपये है। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर-एसपी- अंकित मित्तल ने बताया कि नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली करीब 5.70 करोड़ रुपये कीमत की दवाओं को जब्त करते हुए 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है और शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे।

पुलिस ने छापे के दौरान मौके पर खड़ी एक डीसीएम, दो बाइक और एक कार भी बरामद की। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी सतीश गुप्ता ने बताया कि नशीली दवाओं को रोडवेज की बसों से आगरा की एक मेडिकल एजेंसी से बिना बिल के खरीदकर लाते थे और आसपास के जनपद में बेचकर मुनाफा कमाते थे। नशीली दवा के कारोबारियों ने बताया कि जब्त दवाएं उन्होंने आगरा से एक करोड़ पच्चीस लाख की खरीदी थीं। जिनको आसपास के जनपदों में मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई कर 5.70 करोड़ में बेचा जाना था। पुलिस के अनुसार आरोपी आसपास के जनपदों से करीब 30 लोग इस गिरोह में शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए आरोपियों को 14 दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आगरा, मुरादाबाद, संभल, रुद्रपुर सहित अन्य जनपदों में भी इनके तार जुड़े सामने आ रहे हैं। इन जनपदों में ये लोग दवा बेचते थे। आरोपी नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाओं को आगरा से बिना टैक्स भुगतान के खरीदते थे। जिससे उन्हें ये दवाएं बाजार भाव से काफी सस्ती मिल जाती थीं। आरोपियों ने बताया कि आगरा के जिस दवा विक्रेता से वो लोग दवा खरीदते थे वो भी इन दवाओं को बिना बिल और टैक्स के ही लेता था और उन लोगों को बिना बिल और टैक्स के बेच देता था। जिससे वो दवाओं पर करीब चार गुना तक मुनाफा कमाते थे।

बिलासपुर थाना क्षेत्र के शीरी मियां निवासी सोनू कश्यप, मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के नंगलासलार गांव निवासी संजीव चौधरी, मैनाठेर थाना क्षेत्र के बस्तोर निवासी लखपत, कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी सतीश, मिलक खानम थाना क्षेत्र के महुनागर निवासी प्रवेश, राजेश, अजीमनगर थाना क्षेत्र के हसमत गंज निवासी सुरेश, खजुरिया थाना क्षेत्र के बमनपुरा निवासी राहीद, टांडा थाना क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी जितेंद्र, कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर निवासी लवली उर्फ आदित्य और कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी नमन गुप्ता है।

शनिवार रात को शहजादनगर थाना पुलिस और एसओजी के साथ दुर्गनगला फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच पेटी नशीली दवाएं बरामद कीं। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि दुर्गनगला से नेशनल हाईवे को जाने वाली सड़क के किनारे बने खंडहर में कुछ लोग मौजूद हैं, जो नशीली दवाएं बेचने और खरीदने का काम करते है। युवक की सूचना पर एसओजी और शहजादनगर पुलिस ने खंडहर पर छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत