700 से अधिक दवाओं पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट

दमोह/म.प्र.: अब यदि कोई डॉक्टर मरीज को जेनेरिक दवा लिखेगा तो मरीज को वह दवा बाजार से 80 फीसदी कम दाम पर मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में औषधि केंद्र चालू किया जा रहा है, जिसका संचालन रोटरी क्लब के माध्यम से होगा। क्लब सदस्यों की मानें तो तो 100 रुपए की दवा सीधे 20 रुपए में मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना को फलीभूत करने के लिए यह कदम उठाया है। योजना के तहत 16 अलग-अलग बीमारियों की करीब 700 से भी ज्यादा दवाएं कम दामों पर उपलब्ध होंगी। जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर यह सेवाएं अतिशीघ्र शुरू होने वाली है। शासन द्वारा लागू की गई ये योजना सिर्फ गरीबों के लिए नहीं है बल्कि सामान्य नागरिक भी इस मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीद सकता है।

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत कोई भी बी फार्मा और डी फार्मा डिग्रीधारी व्यक्ति(डॉक्टर्स और रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के अलावा) जन औषधि केंद्र खोलने के लिए अप्लाई कर सकता है। जरूरी है आपके पास कम के कम 120 वर्ग फीट जगह हो। स्टोर में एक कंप्यूटर, बिल प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन और रेफ्रिजरेटर रखना भी अनिवार्य है। दवाओं का पूरा स्टॉक सरकार द्वारा मुहैया करवा जाएगा। सस्ते इलाज के साथ-साथ जनऔषधि केंद्र फार्मा क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्याओं को भी दूर करेंगे।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 15 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील