मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद 9 मरीजों की आँखों में गंभीर संक्रमण

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद 9 मरीजों की आँखों में गंभीर संक्रमण का मामला सामने आया है। बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही पकड़ में आई है। यहां नेत्र ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों में गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो गईं। कुछ मरीजों की आंखें संक्रमित हो गई। इसके बाद सभी को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

यह है मामला

बीजापुर में नेत्र रोग विभाग की ओर से 24 अक्टूबर को सर्जिकल शिविर लगाया गया था। इसमें कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। इसमें से 9 मरीजों की स्थिति बिगड़ गई है। इसमें एक पुरुष और आठ महिलाएं हैं। शुरुआती दो दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा।

धीरे-धीरे मरीजों की आंखों में जलन, सूजन और धुंधला दिखाई देने लगा। स्थिति बिगडऩे पर स्थानीय चिकित्सकों ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सभी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। सभी मरीजों को मेकाहारा के नेत्र विभाग में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में संक्रमण की संभावना जताई है।

हालांकि सटीक कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। ऑपरेशन के दौरान उपयोग किए गए उपकरणों या दवाओं में संक्रमण की आशंका जताई गई है। वहीं बीजापुर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने अधिकारियों की बैठक ली है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा